COVID-19: ब्राजील में कोविड-19 के कारण 462 नई मौतें
ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 462 मामले सामने आने के बाद यहां कुल मौतों की संख्या बढ़कर 1,95,411 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 450 से ज्यादा नई मौतों के अलावा देश में शुक्रवार को 24,605 नए मामले भी दर्ज हुए हैं. इससे कुल मामलों की संख्या 77,00,578 हो गई है.