Bihar: सारण जिले के कलेक्टर के घर में फिर हुई चोरी, पुलिस महकमे में हड़कंप
बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रही है. इस दौरान सत्ता पक्ष भले ही इसे नकार रहा हो, लेकिन जब जिलाधिकारी के आवास में चोर हाथ साफ कर रहे हों, तो सवाल उठेंगे ही. बिहार के सारण जिले के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के सुपौल स्थित घर में चार महीने के अंदर दूसरी बार चोरी हुई है.
सुपौल: बिहार (Bihar) में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रही है. इस दौरान सत्ता पक्ष भले ही इसे नकार रहा हो, लेकिन जब जिलाधिकारी के आवास में चोर हाथ साफ कर रहे हों, तो सवाल उठेंगे ही. बिहार के सारण जिले के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के सुपौल स्थित घर में चार महीने के अंदर दूसरी बार चोरी हुई है. लोग तो अब कहने लगे हैं कि जब बड़े अधिकारी के घर चोर हाथ साफ कर रहे हैं, तो आम लोग कहां सुरक्षित रहेंगे. बिहार में बढ़ी राजनीतिक हलचल, राबड़ी देवी बोली- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन में आने को लेकर पार्टी करेगी विचार
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में सारण के जिलाधिकारी सेन का घर है. यह घर महीनों से बंद पड़ा है. वहां ताला लटक रहा था. शनिवार की सुबह को ताला टूटा हुआ देखकर आसपास के लोग दंग रह गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
पुलिस जब घर में पहुंची तब अंदर कमरों के ताले भी टूटे पाए गए. सूत्रों के अनुसार, घर के कई सामान गायब पाए गए हैं, हालांकि चोरी गए सामानों की सही जानकारी नहीं मिल पाई है. राघोपुर के थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के भाई पहुंच गए हैं. उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि शुक्रवार को ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया होगा. ग्रामीणों का कहना है कि चार महीने पूर्व ही इस घर में चोरी की घटना घटी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2021 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

