देश

COVID-19: ओडिशा में कक्षा 10-12 के बच्चों के लिए 8 जनवरी से फिर खुलेंगे स्कूल

ओडिशा (Odisha) सरकार ने शनिवार को फैसला किया कि वह स्कूल को 8 जनवरी से कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए फिर से खुलेंगे. स्कूल और मास शिक्षा विभाग ने एक बयान में बताया कि छात्रों को शनिवार और रविवार सहित 100 दिनों के लिए पढ़ाया जाएगा.

COVID-19: ओडिशा में कक्षा 10-12 के बच्चों के लिए 8 जनवरी से फिर खुलेंगे स्कूल
स्कूल | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

भुवनेश्वर: ओडिशा (Odisha) सरकार ने शनिवार को फैसला किया कि वह स्कूल को 8 जनवरी से कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए फिर से खुलेंगे. स्कूल और मास शिक्षा विभाग ने एक बयान में बताया कि छात्रों को शनिवार और रविवार सहित 100 दिनों के लिए पढ़ाया जाएगा. COVID-19 New UK Strain: भारत बना कोरोना के नए वेरिएंट को कल्चर और आईसोलेट करने वाला दुनिया का पहला देश, ICMR ने पाई सफलता

8 जनवरी से 26 अप्रैल तक कक्षा 10 के छात्रों के लिए कक्षाएं आयोजित की जाएंगी और कक्षा 12 के छात्र 8 जनवरी से 28 अप्रैल तक अपनी कक्षाओं में भाग लेंगे. उल्लेखनीय है कि कोरकोनावायरस महामारी मद्देनजर 17 मार्च को राज्य ने स्कूल को बंद कर दिया था.

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसई) हाई स्कूल सर्टिफिकेट (एचएससी) परीक्षाएं 3 मई से 15 मई तक आयोजित करेगा. वहीं काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (सीएचएसई) 12 वीं की परीक्षाएं 15 मई से 11 जून के बीच आयोजित करेगा. बयान में कहा गया है कि कक्षा 10 के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा 27 अप्रैल से 2 मई तक और कक्षा 12 के छात्रों के प्रैक्टिकल परीक्षा 29 अप्रैल से 14 मई के बीच होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2021 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).