देश

COVID-19: ब्राजील में कोविड-19 के कारण 462 नई मौतें

ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 462 मामले सामने आने के बाद यहां कुल मौतों की संख्या बढ़कर 1,95,411 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 450 से ज्यादा नई मौतों के अलावा देश में शुक्रवार को 24,605 नए मामले भी दर्ज हुए हैं. इससे कुल मामलों की संख्या 77,00,578 हो गई है.

COVID-19: ब्राजील में कोविड-19 के कारण 462 नई मौतें
प्रतिकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट- PTI)

ब्रासीलिया, 2 जनवरी : ब्राजील (Brazil) में पिछले 24 घंटों में 462 मामले सामने आने के बाद यहां कुल मौतों की संख्या बढ़कर 1,95,411 हो गई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 450 से ज्यादा नई मौतों के अलावा देश में शुक्रवार को 24,605 नए मामले भी दर्ज हुए हैं. इससे कुल मामलों की संख्या 77,00,578 हो गई है.

वर्तमान में ब्राजील दुनिया में मौतों के मामले में दूसरे नंबर पर संक्रमण के मामलों की संख्या में तीसरे नंबर पर है. जबकि ब्राजील में महामारी के कारण नए साल का उत्सव भी नहीं मनाया गया. वहीं स्थानीय अधिकारी अभी भी जनता को नए साल के मौके पर समुद्र तट पर जाने से रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : Corona Vaccine Updates: अल्जीरिया में कोरोना वैक्सीन के रूप में स्पुतनिक वी का उपयोग किया जाएगा

साओ पाउलो राज्य के सबसे मशहूर समुद्र तटों में से एक रिवेरा डी साओ लौरेंको में पुलिस ने लोगों को समुद्र तट से दूर रखने के लिए रेत पर धुएं के बम भी फेंके थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2021 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).