Priyanka Chopra को पसंद है दाल-रोटी, अमेरिका में करती हैं मिस
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास कहती हैं कि उन्हें घर का बना भारतीय खाना बहुत पसंद है और जब वह अमेरिका में होती हैं तो दाल और रोटी बहुत मिस करती हैं. अपने पसंदीदा भारतीय भोजन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरा पसंदीदा भारतीय भोजन घर का बना भारतीय भोजन है. मुझे बस रोटी, दाल बहुत पसंद है."