West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दोपहर तक 31.71 फीसदी मतदान
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा केंद्रीय बलों के दुरुपयोग की शिकायत के बावजूद मंगलवार को पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान दोपहर 12 बजे तक 31.71 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. तीन जिलों - दक्षिण 24 परगना, हुगली और हावड़ा के 31 विधानसभा क्षेत्रों में 78,564,74 मतदाता मंगलवार को तीसरे चरण के दौरान वोट डालेंगे.