देश

COVID-19: दिल्ली में 8,521 नए कोरोना मामले सामने आए, 39 की मौत

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार को 8,521 नए कोविड मामले सामने आए हैं. महामारी की शुरूआत के बाद से दिल्ली में यह एक ही दिन में सामने आए मामलों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है.

COVID-19: दिल्ली में 8,521 नए कोरोना मामले सामने आए, 39 की मौत
कोरोना का कहर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 10 अप्रैल : राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार को 8,521 नए कोविड (COVID) मामले सामने आए हैं. महामारी की शुरूआत के बाद से दिल्ली में यह एक ही दिन में सामने आए मामलों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है. दिल्ली सरकार (Delhi Government) के स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है. पिछले साल 11 नवंबर को दिल्ली में एक ही दिन में यानी कुल 24 घंटों के दौरान 8,593 रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए थे. दिल्ली में दैनिक तौर पर पॉजिटिविटी रेट 7.79 प्रतिशत दर्ज की गई है. फिलहाल यहां सक्रिय (एक्टिव) मामलों की संख्या 26,631 हैं, जिनमें से 13,188 अपने घरों में ही आइसोलेशन में हैं.

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 5,032 लोगों ने कोरोनावायरस संक्रमण से निजात पाई है और अब तक यहां ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 6,68,699 हो चुकी है. शुक्रवार को 39 और मौतों के साथ दिल्ली में कोविड-19 के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 11,196 हो गया है. यहां 109,398 और नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिनमें 70,403 आरटी-पीसीआर और 38,995 रैपिड एंटीजन टेस्ट रहे हैं. यह भी पढ़ें : Delhi: कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में रेस्त्रां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि चिंता की बात यह है कि यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कम से कम 20 डॉक्टर और छह एमबीबीएस छात्र भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कोविड-19 मामलों में भारी वृद्धि के बीच, दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को राजधानी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अगले आदेशों तक बंद करने का आदेश दिया. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण, सभी सरकारी और निजी स्कूल के साथ ही सभी प्रकार की कक्षाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2021 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).