एजेंसी न्यूज

Bihar: 'दूल्हे' का किसी और से था प्रेम संबंध, शादी से पहले ही कर दी होने वाली 'दुल्हन' की सिर काटकर हत्या

बिहार के नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र में हत्या का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है. शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में एक 19 साल की लड़की का शव बरामद किया गया है. लड़की के परिजन हत्या का आरोप उसी लड़के पर लगा रहे हैं, जिसकी मृतका दुल्हन बनने वाली थी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Bihar: 'दूल्हे' का किसी और से था प्रेम संबंध, शादी से पहले ही कर दी होने वाली 'दुल्हन' की सिर काटकर हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

बिहार (Bihar) के नालंदा (Nalanda) जिले के थरथरी थाना क्षेत्र में हत्या का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है. शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में एक 19 साल की लड़की का शव बरामद किया गया है. लड़की के परिजन हत्या का आरोप उसी लड़के पर लगा रहे हैं, जिसकी मृतका दुल्हन बनने वाली थी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि थरथरी थाना इलाके के द्वारिकाबिगहा गांव में सुबह एक लड़की का सिरकटा शव बरामद किया गया है. हत्या के बाद बदमाशों ने उसके शव को गेहूं के भूसे में छिपा दिया था. मृतका की पहचान खुशबू कुमारी के रूप में की गई है. मृतका के परिजनों का आरोप है कि खुशबू की शादी नूरसराय थाना क्षेत्र के नीररपुर गांव निवासी आजाद कुमार से तय हुई थी. आरोप है कि सुबह आजाद ने अपनी होने वाली दुल्हन खुशबू को मिलने के लिए बुलाया था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी. यह भी पढ़ें- Bihar का ये मामला कर देगा हैरान, महज 3 दिन के बच्चे ने पास की 8वीं क्लास! जानिए पूरी कहानी.

इस बीच, लड़की का शव भूसे में देखा गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. परिजनों ने कहा कि उसकी हत्या उसके भावी दूल्हे के अन्यत्र प्रेम संबंध में हुई है. परिजनों का दावा है कि आजाद का किसी और लड़की से प्रेम संबंध था, जिसके कारण उसने इस हत्या को अंजाम दिया. परिजनों ने बताया कि आजाद अक्सर खुशबू को मिलने के लिए बुलाता था.

थरथरी के थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद से आरोपी फरार है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2021 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).