कोरोना के हालात का जायजा लेने के लिए पार्टी नेताओं संग बैठक करेंगी सोनिया
कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग एक वर्चुअल मीटिंग में हिस्सा लेंगी, जिसमें देश में कोरोना के बिगड़ते हालातों के बारे में चर्चा किया जाएगा.
नई दिल्ली, 10 अप्रैल : कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग एक वर्चुअल मीटिंग में हिस्सा लेंगी, जिसमें देश में कोरोना के बिगड़ते हालातों के बारे में चर्चा किया जाएगा. बैठक की शुरुआत सुबह 10.30 बजे होगी, जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सहित अन्य कई प्रमुख मंत्री शामिल होंगे.
शुक्रवार को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह कहते हुए पत्र लिखा कि इस समस्या के समाधान पर काम करने के लिए देश के वैज्ञानिकों ने काफी मेहनत की है, लेकिन केंद्र के खराब कार्यान्वयन और चूक के चलते उनके प्रयासों को कम आंका जा रहा है. उन्होंने सरकार से टीके की निर्यात पर तत्काल रोक लगाए जाने की भी मांग की है और कहा है कि जिन्हें भी टीके की जरूरत है उनके लिए टीकाकरण की व्यवस्था की जाए. यह भी पढ़ें : Bihar: किशनगंज पुलिस स्टेशन के थानेदार अश्वनी कुमार छापेमारी करने गए थे पश्चिम बंगाल, बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला
अपने पत्र में उन्होंने आगे लिखा, "चूंकि हम एक बार फिर से कोरोनावायरस महामारी के उच्च बिन्दु पर हैं इसलिए मैं बेहद चिंता के साथ आपको यह पत्र लिख रहा हूं. पिछले साल हमारे देश को अपूरणीय क्षति हुई है, कई जानें गई हैं और अब हम एक बार फिर से वायरस की मार झेल रहे हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2021 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

