विदेश

Corona Update: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 13.45 करोड़

दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13.45 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 29.1 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है.

Corona Update: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 13.45 करोड़
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

वॉशिंगटन, 10 अप्रैल : दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13.45 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 29.1 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (Csse) ने शनिवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 134,519,292 और 2,914,285 है. सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 31,082,621 मामलों और 561,052 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. वहीं, 13,373,174 मामलों और 348,718 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है.

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश भारत (13,060,542), फ्रांस (5,000,314), रूस (4,572,053), ब्रिटेन (4,380,167), तुर्की (3,745,657), इटली (3,736,526), स्पेन (3,347,512), जर्मनी (2,977,299), पोलैंड (2,528,006), कोलंबिया (2,504,206), अर्जेटीना (2,497,881), मेक्सिको (2,272,064) और ईरान (2,029,412) हैं. यह भी पढ़ें : COVID-19: अंडमान एवं निकोबार में कोविड-19 के 12 नए मामले

कोरोना से हुई मौतों के मामले में मेक्सिको 207,020 की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है. इस बीच, 50,000 से ज्यादा मौतों वाले देश भारत (167,642), ब्रिटेन (127,284), इटली (113,579), रूस (100,554), फ्रांस (98,202), जर्मनी (78,165), स्पेन (76,328), कोलंबिया (65,283), ईरान (64,039), पोलैंड (57,427), अर्जेटीना (57,350), पेरू (54,285) और. दक्षिण अफ्रीका (53,226) हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2021 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).