Bihar: तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को बनाया कोविड केयर सेंटर, JDU ने कसा तंज- आपके घर में डॉक्टर भी हैं, उन्हें सेवा में क्यों नहीं लगाते
बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने के बीच अब सियासत भी तेज हो गई है. इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने सरकारी आवास को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर अपने निजी कोष से वहां बेड, ऑक्सीजन की व्यवस्था कर अब सरकार से इसे नियमानुसार अपनाने की अपील की है.