COVID-19: ब्रिटेन में फिर बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप, जनवरी के बाद पहली बार संक्रमण के मामले 32 हजार पार
ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 32,548 नए मामले सामने आए, जो जनवरी के बाद से सबसे अधिक दैनिक वृद्धि है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 4,990,916 हो गई है.