देश

Uttar Pradesh: यूपी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दी गर्भपात की गोलियां

कानपुर के घाटमपुर के एक गांव में दो भाइयों ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, उसका वीडियो बनाया और बाद में उसे को गर्भपात की गोलियां दीं.

Uttar Pradesh: यूपी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दी गर्भपात की गोलियां
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 8 जुलाई : कानपुर के घाटमपुर के एक गांव में दो भाइयों ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म (Gang-Raped) किया, उसका वीडियो बनाया और बाद में उसे को गर्भपात की गोलियां दीं. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. घटना का पता तब चला जब बुधवार को बच्ची की हालत बिगड़ने लगी. वह वर्तमान में एक चिकित्सा सुविधा में इलाज करा रही है.

पुलिस को दिए अपने बयान में उसने आरोप लगाया कि रूप सिंह और गुलबदन सिंह ने कई मौकों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. और फिर उसे कुछ गोलियां खाने के लिए मजबूर किया. दोनों आरोपी अब फरार हैं. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: मथुरा में दलित किशोरी का शव तालाब में बहता मिला, दुष्कर्म की आशंका

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों ने लड़की को जाल में फंसाया और जब उन्होंने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया था, तभी उन्होंने घटना का वीडियो बनाया. उसी वीडियो के आधार पर लड़की को ब्लैकमेल किया गया और फिर से सामूहिक दुष्कर्म किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).