देश

Kashmir Encounters: कश्मीर में दो मुठभेड़ों में 4 आतंकवादी मारे गए

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम जिलों में रात में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

Kashmir  Encounters: कश्मीर में दो मुठभेड़ों में 4 आतंकवादी मारे गए
मुठभेड़ (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 8 जुलाई : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम जिलों में रात में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान के दौरान पुलवामा जिले के पुचल इलाके में एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि दूसरी मुठभेड़ में कुलगाम जिले में पुलिस और 01 आरआर के संयुक्त अभियान में जोदार इलाके में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए. यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर PM मोदी ने भी जताया दुख

इस बीच, आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने पिछले 24 घंटों में पांच आतंकवादियों के खात्मे के लिए सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों पर सुरक्षा बलों को बधाई दी है. आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा, "कश्मीर में 24 घंटे में पांच आतंकवादी मारे गए. पुलिस और सुरक्षा बलों को बिना किसी नुकसान के अभियान चलाने के लिए बधाई."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).