देश

Petrol Diesel Prices Today: देश भर में पेट्रोल, डीजल की कीमतें लगातार छू रही नई ऊंचाई

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को भी लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी जारी रही, जिससे कीमतें देश भर में नई ऊंचाई को पार कर गईं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बुधवार को 100.21 रुपये से 35 पैसे बढ़कर गुरुवार को 100.56 रुपये प्रति लीटर हो गई.

Petrol Diesel Prices Today: देश भर में पेट्रोल, डीजल की कीमतें लगातार छू रही नई ऊंचाई
प्रतीकात्मक तस्वीर (pxhere)

नई दिल्ली, 8 जुलाई : पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में गुरुवार को भी लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी जारी रही, जिससे कीमतें देश भर में नई ऊंचाई को पार कर गईं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बुधवार को 100.21 रुपये से 35 पैसे बढ़कर गुरुवार को 100.56 रुपये प्रति लीटर हो गई. शहर में डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई.

देश भर में पेट्रोल और डीजल दोनों की खुदरा कीमतों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि हुई, लेकिन राज्यों में स्थानीय करों के स्तर के आधार पर वास्तविक दरें भिन्न थीं. देश में ईंधन की कीमतें पिछले दो महीने से अधिक समय से बढ़ रही हैं. यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Prices Today: सभी महानगरों में पेट्रोल की कीमत 100 रु के पार जाने के बाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में फिर से ईंधन की दरें बढ़ीं, पढ़ें आज का भाव

बुधवार को, बढ़ी हुई दर ने दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों ने सेंचुरी के मार्क को पार कर लिया. पेट्रोल की कीमत अब लगभग पूरे देश में 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक है. डीजल भी तेजी से इस दिशा में बढ़ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).