COVID-19: पूरे विश्व में कोरोनावायरस के मामले 18.55 करोड़
पूरे विश्व में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 18.55 करोड़ हो गए है. इस महामारी से अब तक कुल 40 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं और करीब 3.35 अरब लोगों का टीकाकरण हुआ है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं.
वाशिंगटन, 9 जुलाई : पूरे विश्व में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले बढ़कर 18.55 करोड़ हो गए है. इस महामारी से अब तक कुल 40 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं और करीब 3.35 अरब लोगों का टीकाकरण हुआ है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं. शुक्रवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों की संख्या और प्रशासित टीके की कुल संख्या क्रमश: 185,500,538, 4,009,084 और 3,351,337,474 हो गई है.
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,790,136 और 606,468 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 30,709,557 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है. यह भी पढ़ें : COVID-19: पहाड़ों से लेकर दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में भी भीड़ दे रही तीसरी लहर को निमंत्रण
सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार, 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे खराब देश ब्राजील (18,962,762), फ्रांस (5,861,128), रूस (5,638,901), तुर्की (5,465,094), यूके (5,040,053), अर्जेंटीना (4,613,019), कोलंबिया (4,450,086), इटली (4,267,105), स्पेन (3,915,313), जर्मनी (3,741,470) और ईरान (3,327,526) हैं. कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 530,179 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है. भारत (405,028), मैक्सिको (234,458), पेरू (193,743), रूस (138,441), यूके (128,601), इटली (127,731), फ्रांस (111,473) और कोलंबिया (111,155) में 100,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2021 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

