Kulgam Encounter: कश्मीर मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान पाकिस्तानी के रूप में हुई
कश्मीर पुलिस ने आईजीपी कश्मीर, विजय कुमार के हवाले से एक ट्वीट में कहा, "मारा गया आतंकवादी (उस्मान) पाकिस्तानी है और उसकी पहचान जैश के शीर्ष कमांडर लंबू उर्फ अदनान के सहयोगी के रूप में हुई है, जो हाल ही में एक मुठभेड़ में मारा गया था. यह बीएसएफ के काफिले पर हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता की पुष्टि करता है."