Legends Pro T20 League 2026: गोवा में खेली जाएगी लीजेंड्स प्रो टी20 लीग, हरभजन सिंह -शिखर धवन समेत ये दिग्गज खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
लीजेंड्स प्रो टी20 लीग के पहले संस्करण का आयोजन अगले साल 26 जनवरी से 4 फरवरी के बीच गोवा में होगा. इसमें 6 फ्रेंचाइजी के 90 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें हरभजन सिंह, शिखर धवन, शेन वॉटसन और डेल स्टेन जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है. यह पूरा टूर्नामेंट वेर्ना में नवनिर्मित 1919 स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.