CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 18th Match Live Streaming And Telecast Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 18वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में फैंस को एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है और टीम वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने तीन मैचों में दो जीत दर्ज की है और टीम इस मुकाबले में भी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (CSK vs DC Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय संघर्ष कर रही है. रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे टीम को मजबूती दे सकते हैं. गेंदबाजी में खलील अहमद और नूर अहमद अहम भूमिका निभा सकते हैं.

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम संतुलित नजर आ रही है. केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं और बड़ी पारी खेल सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स टीम को मजबूती देते हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच 18वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा. (CSK vs DC 18th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं. (CSK vs DC 18th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

भारत में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें. (Where To Watch CSK vs DC 18th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.  चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs CSK 18th T20 Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और मुकेश कुमार.

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.