MP Board Result 2026 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई सटीक तारीख जारी नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि परिणाम मई 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 के दौरान आयोजित की गई थीं।
परिणाम ऐसे करें चेक
परीक्षा में शामिल हुए छात्र परिणाम जारी होने के बाद निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं: यह भी पढ़े: Meghalaya Board SSLC Result 2026 Out: मेघालय में MBOSE बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे जारी, mbose.in पर ऐसे करें अपना स्कोरकार्ड चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर 'Class 10th Result 2026' या 'Class 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
-
अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या (Application Number) दर्ज करें।
-
विवरण सबमिट करने के बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
महत्वपूर्ण जानकारी का सत्यापन
रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक, प्रतिशत, ग्रेड और परिणाम की स्थिति (पास/फेल) जैसी जानकारियां होंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को सावधानीपूर्वक जांच लें। यदि किसी विवरण में कोई त्रुटि या विसंगति नजर आती है, तो तुरंत अपने स्कूल अधिकारियों या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।
कक्षा 12वीं की दूसरी परीक्षा का शेड्यूल
बोर्ड ने कक्षा 12वीं की 'सेकेंड एग्जाम' के लिए समय सारिणी पहले ही जारी कर दी है. इन परीक्षाओं का आयोजन 7 मई 2026 से शुरू होकर 25 मई 2026 तक किया जाएगा. जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा टाइम-टेबल देख सकते हैं.
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे भ्रामक सूचनाओं से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें. परिणाम की घोषणा के साथ ही बोर्ड की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे.













QuickLY