TMC MP Abhishek Banerjee Hospitalised After Attack: अभिषेक बनर्जी को दूसरे अस्पताल ले गईं ममता बनर्जी, इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
अमित शाह पर टिप्पणी का मामला: हाईकोर्ट से अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत, 31 जुलाई तक नो एक्शन

TMC MP Abhishek Banerjee Hospitalised After Attack: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में कथित तौर पर विरोध और हमले का सामना करना पड़ा. इसके बाद उन्हें पहले ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया. हालांकि, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करवा दिया. IAS Reshuffles in West Bengal: पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य सरकार ने किया 17 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची

घटना के बाद ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी की मां लता बनर्जी के साथ अस्पताल पहुंचीं और सीधे इमरजेंसी यूनिट में गईं, जहां अभिषेक का प्राथमिक उपचार चल रहा था. लेकिन अस्पताल पहुंचने के लगभग 30 मिनट बाद ही ममता बनर्जी अपने भतीजे को साथ लेकर वहां से निकल गईं. अस्पताल परिसर से बाहर निकलते समय ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभिषेक बनर्जी को वहां उचित इलाज नहीं मिल रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि संभवतः किसी उच्च स्तर के निर्देश के कारण अस्पताल प्रशासन उनके भतीजे को सही उपचार नहीं दे रहा था.

ममता बनर्जी ने कहा, "हम अभिषेक को यहां से दूसरे अस्पताल ले जा रहे हैं. उन्हें यहां उचित इलाज नहीं मिल रहा है. संभव है कि किसी उच्च अधिकारी के निर्देश पर ऐसा किया जा रहा हो."

अस्पताल से बाहर आते समय अभिषेक बनर्जी व्हीलचेयर पर नजर आए. उन्होंने अस्पताल का मरीजों वाला एप्रन भी पहन रखा था. बाद में उन्हें कोलकाता के मिंटो पार्क स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, पहले अस्पताल प्रशासन की ओर से ममता बनर्जी के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई.

इससे पहले दिन में अभिषेक बनर्जी सोनारपुर में चुनाव बाद हिंसा में मारे गए तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं ने उनका जोरदार विरोध किया. विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं ने उनके साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की. उन पर अंडे भी फेंके गए.

स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि अभिषेक बनर्जी को अपने सिर की सुरक्षा के लिए क्रिकेट हेलमेट पहनना पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने मृतक कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात की और उनसे बातचीत की.

बाद में पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों ने उन्हें सुरक्षित वहां से बाहर निकाला. इस दौरान भी सड़क के दोनों ओर खड़ी प्रदर्शनकारी महिलाएं नारेबाजी करती रहीं और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ विरोध जताती रहीं. इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया.