UP-पंजाब समेत कांग्रेस की पांच राज्यों में हार के बाद G-23 नेताओं की दिल्ली में बैठक, नए अध्यक्ष के चुनाव पर हुई चर्चा
देश के पांच राज्यों में खराब प्रदर्शन और हार के बाद कांग्रेस के जी- 23 नेताओं में हलचल दिखने लगी है. दिल्ली में गुलाब नबी आजाद के घर शुक्रवार शाम एक बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मनीष तिवारी, आनंद शर्मा और अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल हुए.