UP समेत पांच राज्यों में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस में खलबली, G23 नेताओं की गुलाम नबी आज़ाद के घर हो रही है बैठक
देश के पांच राज्यों में बुरी हार के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर विचार विमर्श शुरू हो गया है। कांग्रेस के 23 नेताओं का समूह यानी जी 23 की बैठक शुरू हो गई
Assembly Election Results 2022: देश के पांच राज्यों में बुरी हार के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर विचार विमर्श शुरू हो गया है. कांग्रेस के 23 नेताओं का समूह यानी जी 23 की बैठक शुरू हो गई। कांग्रेस नेता गुलाब नबी आजाद के घर यह बैठक हो रही है. अभी तक बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी, कपिल सिब्बल और आनंद शर्मा शामिल हो गए हैं. मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहद ही खराब प्रदर्शन किया है। कांग्रेस पार्टी दो राज्यों में सरकार बनाने को लेकर निश्चिंत थी, लेकिन सभी राज्यों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा.
पिछले वर्ष जी 23 के नेताओं द्वारा कांग्रेस आलाकमान के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर चुकें हैं ऐसे में चुनाव में बुरे प्रदर्शन के बाद एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के अंदर हलचल शुरू होने लगी है। इस बैठक के बाद जल्द ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक भी बुलाई जा सकती है.
गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता कर यह कहा था कि, पांच राज्यों के नतीजे कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों के खिलाफ आए हैं, लेकिन हम स्वीकार करते हैं कि हम लोगों का आशीर्वाद पाने में नाकाम रहे. सोनिया गांधी ने परिणामों का आत्मनिरीक्षण करने के लिए जल्द ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने का फैसला किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2022 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

