देश

Uttarakhand: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल विधानसभा चुनाव में मिली हार की ली जिम्मेदारी, प्रदेश अध्यक्ष का पद सहर्ष छोड़ने को तैयार

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की जिम्मेदारी स्वीकार की है. उन्होंने कहा है कि होली के बाद हार की समीक्षा की जाएगी. गौरतलब है कि विगत 10 मार्च को आए परिणामों में कांग्रेस को राज्य में 19 सीट मिली हैं.

Uttarakhand: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल विधानसभा चुनाव में मिली हार की ली जिम्मेदारी, प्रदेश अध्यक्ष का पद सहर्ष छोड़ने को तैयार
कांग्रेस (Photo Credits: Wikimedia Commons)

देहरादून, 12 मार्च : उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की जिम्मेदारी स्वीकार की है. उन्होंने कहा है कि होली के बाद हार की समीक्षा की जाएगी. गौरतलब है कि विगत 10 मार्च को आए परिणामों में कांग्रेस को राज्य में 19 सीट मिली हैं. जबकि गणेश गोदियाल खुद भी पौड़ी की श्रीनगर सीट से नजदीकी मुकाबले में चुनाव हारे हैं. शनिवार को उन्होंने देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की.

जिसमें उन्होंने कहा कि अगर हाईकमान कहेगा तो वह सहर्ष पद छोड़ने को भी तैयार हैं. वहीं सत्ता में वापसी की पूरी उम्मीद और जनता के बीच रहने के भरोसे के बावजूद जब हार नसीब हो तो वेदना कुछ ज्यादा गहरी हो जाती है. श्रीनगर सीट पर बहुत कम मतों के अंतर से पराजित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल शुक्रवार को जब प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से रूबरू हुए तो यही वेदना आंखों से आंसू के रूप में छलक पड़ी. यह भी पढ़ें : Goa: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस्तीफा दिया, राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने को कहा

उधर, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने प्रत्याशियों से मुलाकात कर चुनाव परिणामों पर चर्चा की. हार के कारणों की पार्टी जल्द समीक्षा करेगी. कांग्रेस को सिर्फ 19 सीट मिली हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर सीट से 587 मतों के अंतर से हार गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2022 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).