IPL 2022, CSK vs DC: सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को 209 रनों का दिया लक्ष्य, डेवोन कॉनवे का शानदार अर्धशतक
17वें ओवर में खलील की गेंद पर कॉनवे सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 49 गेंदों में 87 रन बनाकर पंत को कैच थमा बैठे, जिससे चेन्नई को 169 रनों पर दूसरा झटका लगा. अगले ओवर में दुबे (32) को मार्श ने चलता किया. इसके बाद, पांचवें स्थान पर आए एमएस धोनी ने छक्के और चौके से शुरुआत की, जिससे 18 ओवर के बाद चेन्नई ने तीन विकेट गंवाकर 183 रन बनाए.