गाजियाबाद में दो युवकों के करतब वाले वीडियो वारयल, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
गाजियाबाद में दो युवकों को स्टंट करना भारी पड़ गया. एक स्टंट में युवक गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर स्कॉर्पियो में बैठ कर करतब दिखाता नजर आ रहा है तो दूसरे वीडियो में एक युवक एक स्कूल के बाहर लड़कियों के सामने गुलाटी मारता दिख रहा है.
नई दिल्ली/गाजियाबाद, 8 मई : गाजियाबाद (Ghaziabad) में दो युवकों को स्टंट करना भारी पड़ गया. एक स्टंट में युवक गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर स्कॉर्पियो में बैठ कर करतब दिखाता नजर आ रहा है तो दूसरे वीडियो में एक युवक एक स्कूल के बाहर लड़कियों के सामने गुलाटी मारता दिख रहा है. दोनों ही वायरल वीडियो पर गाजियाबाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर सुशीला गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर एक लड़के द्वारा गुलाटी मारने की वीडियो वायरल हुई, जिसका पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
निपुण अग्रवाल एसपी सिटी ने बताया कि, स्कूल की छुट्टी के दौरान लड़कियों के सामने दुष्यंत नामक युवक गुलाटी मारता नजर आ रहा है, पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए लड़के को गिरफ्तार कर लिया है. युवक बुलंदशहर निवासी है और नोएडा में फिलहाल रह रहा है. यह भी पढ़ें : विदेश की खबरें | ‘मदर्स डे’ : हाल में मां बनीं महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता
इसके अलावा एक अन्य वीडियो में एक युवक कार की ड्राइविंग सीट को छोड़कर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद युवक की परेशानी बढ़ गई है और उसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस युवक की तलाश कर रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

