Delhi: सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए फायरिंग करते हुए हमलावर
पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर में सशस्त्र हमलावरों के एक समूह को सार्वजनिक रूप से अपने प्रतिद्वंद्वियों पर गोलियां चलाते हुए देखा गया है. इसका सीसीटीवी फुटेज आईएएनएस द्वारा एक्सेस किया गया है.
नई दिल्ली, 8 मई : पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर में सशस्त्र हमलावरों के एक समूह को सार्वजनिक रूप से अपने प्रतिद्वंद्वियों पर गोलियां चलाते हुए देखा गया है. इसका सीसीटीवी फुटेज आईएएनएस द्वारा एक्सेस किया गया है. पुलिस ने कहा कि शनिवार रात हुई इस घटना में दो व्यक्ति -- अजय चौधरी और जस्सा चौधरी को गोली लगी है.
दोनों लोगों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि यह निजी रंजिश का मामला प्रतीत होता है. यह भी पढ़ें : LPG सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी पर केंद्र पर बरसे राहुल गांधी, 2014 और 2022 की कीमतों में की तुलना
पुलिस ने कहा कि सुभाष नगर में पीड़ित कहीं जा रहे थे. हमलावरों में से एक ने लगभग नौ से 10 राउंड गोलियां चलाई. हमालावर स्कूटी पर थे. स्थानीय थाने में हत्या के प्रयास के साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक सूत्र ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

