देश

Jammu and Kashmir: राजौरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार देर शाम सेना ने एक ऑपरेशन के दौरान एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. जवानों ने घुसपैठ कर रहे आंतकवादी को मार गिराया गया.

Jammu and Kashmir: राजौरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकवादी ढेर
पुलिस (Photo Credits: PTI)

जम्मू, 8 मई : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी जिले में शनिवार देर शाम सेना ने एक ऑपरेशन के दौरान एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. जवानों ने घुसपैठ कर रहे आंतकवादी को मार गिराया गया.

रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी को मार गिराया. मारे गए आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है. यह भी पढ़ें : Cyclone Asani Updates: बंगाल की खाड़ी में पहुंचा असानी तूफान, आज होगी भारी बारिश, अलर्ट पर बिहार-झारखंड

रिपोटरें में कहा गया है कि जब सेना ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादी को रोका तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सेना ने भी गोलीबारी की, जिसमें वह मारा गया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).