देश

पटना में शादी समारोह में परफॉर्म करने आयी सिंगर से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

पटना में शुक्रवार देर रात 28 वर्षीय गायिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि रामकृष्ण नगर इलाके के तीन युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया. इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी.

पटना में शादी समारोह में परफॉर्म करने आयी सिंगर से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार
Representational Image (Photo Credit : PTI)

पटना, 8 मई : पटना में शुक्रवार देर रात 28 वर्षीय गायिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि रामकृष्ण नगर इलाके के तीन युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया. इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी. पीड़िता जहानाबाद जिले की रहने वाली है. वह एक स्थानीय गायिका है जो बिहार में शादी, जन्मदिन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में परफॉर्म करती है.

पीड़िता के बयान के अनुसार, पिंटू कुमार, संजीव कुमार और कारू कुमार नाम के तीन युवकों ने उसे एक शादी समारोह में परफॉर्म करने के लिए बुलाया था. पीड़िता ने आगे बताया, जब मैं मैरिज हॉल में गयी, तो वहां ऐसा कोई समारोह नहीं था. यह देखकर मैं चौंक गयी. जब मैंने इस बारे में उनसे पूछा, तो उन्होंने मुझ पर बंदूक तान दी और मुझे एक कमरे के अंदर खींच लिया और बारी-बारी से मेरा रेप किया. उन्होंने रेप की घटना को मोबाइल फोन में भी कैद कर लिया.

उन्होंने कहा, मैं किसी तरह आरोपी के चंगुल से बच निकली और दूसरे कमरे में भाग गई और उसे अंदर से बंद कर दिया. मैंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी. राम कृष्ण नगर पुलिस थाने के एसएचओ रवि रंजन ने आईएएनएस को बताया, हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़िता को बचाया. हमने इस सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से एक देशी कट्टा और तीन कारतूस भी बरामद किए हैं. यह भी पढ़ें : MP: सिवनी में आदिवासियों की हत्या मामले में भाजपा ने गठित की जांच दल

जांच के दौरान पता चला कि पिंटू कुमार पीड़िता को जानता था. उन्होंने उसे शादी समारोह में गाने के लिए बुक किया है. पीड़िता की मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है. रंजन ने कहा कि आरोपियों पर आईपीसी की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और 34 (आपराधिक साजिश) हथियार अधिनियम और आईपीसी की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).