COVID-19: सऊदी अरब ने भारत सहित 16 देशों में नागरिकों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
सऊदी अरब ने कोविड-19 स्थिति को लेकर भारत सहित 16 देशों में नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है. मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है. पासपोर्ट के महा निदेशालय ने कहा कि देशों की सूची में लेबनान, सीरिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, भारत, यमन, सोमालिया, इथियोपिया शामिल हैं. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है.