देश

Jharkhand: जमशेदपुर में अपहरण के बाद युवक की हत्या, 2 लोग गिरफ्तार

जमशेदपुर शहर के मानगो निवासी 19 वर्षीय युवक गुलशन चौधरी का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी. जमशेदपुर पुलिस ने रविवार देर रात युवक का शव बरामद किया. गुलशन ने खुद को इमरान नामक युवक द्वारा किडनैप किये जाने की सूचना फोन पर अपने पिता को दी थी.

Jharkhand: जमशेदपुर में अपहरण के बाद युवक की हत्या, 2 लोग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर के मानगो निवासी 19 वर्षीय युवक गुलशन चौधरी (Gulshan Choudhary) का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी.  जमशेदपुर पुलिस ने रविवार देर रात युवक का शव बरामद किया. गुलशन ने खुद को इमरान नामक युवक द्वारा किडनैप किये जाने की सूचना फोन पर अपने पिता को दी थी. परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक शिकायत मिलते ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी, तो देर रात जवाहरनगर के रोड नंबर 14 से झाड़ियों में युवक का शव बरामद किया गया.

पुलिस ने अपहरण और हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है. हत्या के पीछे पैसों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है. आरोपियों से सिटी एसपी के विजय शंकर, डीएसपी मुख्यालय बीरेंद्र राम और थाना प्रभारी विनय कुमार पूछताछ कर रहे हैं. मारा गया युवक गुलशन चौधरी जमशेदपुर के मानगो स्थित दाईगुटू का रहनेवाला था और एक मेडिकल शॉप में काम करता था. यह भी पढ़े: Uttarakhand Shocker: दस साल की बच्ची का अपहरण के बाद दुष्कर्म, पिता की शिकायत के बाद आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

उसकी हत्या बेहद नृशंसतापूर्वक की गयी है. उसकी एक आंख निकाल ली गयी थी। परिजनों के मुताबिक रविवार की शाम गुलशन ने फोन कर सूचना दी थी कि इमरान ने उसका अपहरण कर लिया है. उसने कहा कि इमरान को पैसा दे दो, नहीं तो उसे मार दिया जाएगा। उसके बाद गुलशन का फोन स्वीच ऑफ हो गया. उसके बाद पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी गयी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2022 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).