महाराष्ट्र में हाई वोल्टेज ड्रामा, शिवसेना के विधायक अस्पताल में भर्ती, संपर्क के लिए दो को भेजा
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे 20 विधायकों को लेकर ले मेरिडियन होटल चले गए हैं, जिसके बाद उत्पन्न हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच, एक विधायक नितिन देशमुख ने बेचैनी की शिकायत की और उन्हें शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.