देश

UP: कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत

बरेली के अहलादपुर चौकी के पास मंगलवार सुबह एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई.

UP: कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: Pixabay )

बरेली (उत्तर प्रदेश), 21 जून : बरेली के अहलादपुर चौकी के पास मंगलवार सुबह एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. मरने वाले सभी लोगों की उम्र 30 वर्ष के करीब बताई जा रही है. बताया जा है कि यह सभी एक दरगाह पर नमाज अदा करने उत्तराखंड से बरेली आ रहे थे.

मृतकों की पहचान मोहम्मद सगीर, मुजम्मिल, मोहम्मद ताहिर, इमरान खान और मोहम्मद फरीद के रूप में हुई है. वे उत्तराखंड के रामनगर के रहने वाले थे. यह भी पढ़ें : शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे एकांतवास में, राउत बोले-एमवीए सरकार गिराने की साजिश सफल नहीं होगी

लोगों के मुताबिक, कार का एक टायर फट गया, जिसके चलते ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक से जा टकराया. पुलिस ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).