देश

Moradabad Accident: मुरादाबाद में हाईवे पर बेकाबू थार ने खड़े ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत; CCTV में हादसे का VIDEO कैद

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद-आगरा स्टेट हाईवे पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ई-रिक्शा चालक नाजिम की मौत हो गई. पूरी घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Moradabad Accident: मुरादाबाद में हाईवे पर बेकाबू थार ने खड़े ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत; CCTV में हादसे का VIDEO कैद
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

Moradabad Accident Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में आगरा-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. बिलारी थाना क्षेत्र के रुस्तम नगर सहसपुर के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

तेज रफ्तार थार ने उड़ाये ई-रिक्शा के परखच्चे

स्थानीय सूत्रों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बारिश के दौरान ई-रिक्शा चालक नाजिम उर्फ चंदा हाईवे के किनारे अपना वाहन रोककर खड़ा था. इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार गाड़ी बेकाबू हो गई और उसने सीधे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी.   यह भी पढ़े:   Kanjurmarg Road Accident: मुंबई के कांजुरमार्ग में कार की चपेट में आने से 4 साल का बच्चा गंभीर रूप से जख्मी, CCTV में हादसे का VIDEO कैद

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक नाजिम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

 थार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

अस्पताल पहुंचाकर फरार हुए थार सवार

घटना के बाद थार में सवार लोग घायल ई-रिक्शा चालक नाजिम को अपनी गाड़ी में बैठाकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिलारी ले गए. हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नाजिम को मृत घोषित कर दिया.

चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के तुरंत बाद थार सवार लोग अस्पताल परिसर में वाहन और शव छोड़कर मौके से फरार हो गए.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही बिलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की. पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को कब्जे में लेकर जांच कर रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी थार चालक की पहचान की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2026 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).