News

Moradabad Road Accident: मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा! खराब ट्रक को धक्का लगा रहे मजदूरों को दुसरे वाहन ने मारी टक्कर, 3 की हुई मौत (Watch Video)

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें खराब ट्रक को धक्का लगा रहे लोगों को दुसरे ट्रक ने रौंद दिया. जिसके कारण 3 लोगों की मौत हो गई.

Moradabad Road Accident: मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा! खराब ट्रक को धक्का लगा रहे मजदूरों को दुसरे वाहन ने मारी टक्कर, 3 की हुई मौत (Watch Video)
Credit-(X,@News1IndiaTweet)

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें खराब ट्रक को धक्का लगा रहे लोगों को दुसरे ट्रक ने रौंद दिया. जिसके कारण 3 लोगों की मौत हो गई.तो वही इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. बताया जा रहा है कि ये सभी मजदुर थे. सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है.

जानकारी के मुताबिक़ आज सुबह चार बजे एक कैंटर दिल्ली से लखीमपुर खीरी जिले से मजूदरों को लेकर जा रहा था. इसी दौरान मुरादाबाद के कटघर पुलिस स्टेशन के परिसर के कल्याणपुरा नेशनल हाईवे के 9 के पास ट्रक अचानक खराब हो गया.ये भी पढ़े:Moradabad Road Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने पति-पत्नी और 2 मासूमों बच्चों को कुचला, मौके पर 4 की मौत

मुरादाबाद हाईवे पर एक्सीडेंट 

ट्रक को दुसरे ट्रक ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक़ जब ट्रक खराब हो गया तो वाहन में सवार तीन लोगों ने नीचे उतरकर कैंटर को पीछे की ओर धकेल रहे थे. इसी दौरान किसी दुसरे ट्रक ने इस ट्रक को टक्कर मार दी और ट्रक के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. दुर्घटना की चपेट में आने वाले सभी लोग दिल्ली से मजदूरी कर अपने घर वापस लखीमपुर-खीरी जा रहे थे.कैंटर में टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग गया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 07:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).