COVID-19: देश में कोविड 19 के मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,923 मामले दर्ज किए गए
भारत में मंगलवार को बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,923 मामले दर्ज किए गए. वहीं सोमवार को कोरोना के 12,781 मामले सामने आए थे. इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी.
नई दिल्ली, 21 जून : भारत में मंगलवार को बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,923 मामले दर्ज किए गए. वहीं सोमवार को कोरोना के 12,781 मामले सामने आए थे. इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में महामारी से 17 लोगों की मौत हुई, जिससे देश भर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,890 हो गई है.
वहीं, 7,293 मरीज ठीक भी हुए है, जिससे ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 4,27,15,193 हो गया है. नतीजतन, रिकवरी रेट 98.61 प्रतिशत हो गया है. जहां डेली पॉजिटिविटी रेट घटकर 2,55 फीसदी पर आ गई है, वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 2.67 फीसदी है. यह भी पढ़ें : मैसुरु में मुख्य योग समारोह का आयोजन महाराजाओं से मिले संरक्षण का उचित सम्मान
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,88,641 टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 85.85 करोड़ से अधिक हो गई.मंगलवार की सुबह तक, कोविड 19 वैक्सीनेशन कवरेज 196.32 करोड़ से अधिक हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

