International Yoga Day: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के साथ किया योग
आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के असवर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में योग किया.
लखनऊ, 21 जून : आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के असवर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में योग किया. राजभवन के विशाल लॉन में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राज्य के मंत्री, नौकरशाह और प्रतिष्ठित नागरिक भी उपस्थित रहे. इस अवसर पर बोलते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि योग स्वस्थ तन और मन के लिए एक आदर्श समाधान है.
राज्य सरकार ने काशी, मथुरा, गोरखपुर, नैमिष धाम, चित्रकूट, बिठूर सहित अन्य स्थानों पर सामूहिक योग अभ्यास के लिए विशेष तैयारी की थी. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रयागराज में समारोह का नेतृत्व किया, जबकि उनके समकक्ष केशव मौर्य अयोध्या में थे. साथ ही प्रदेश भर में होने वाले योग सत्र में बड़ी संख्या में नोडल अधिकारी भी शामिल हुए. यह भी पढ़ें : अग्निपथ विवाद: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की
इसके अलावा, कई स्कूलों, निजी संगठनों, सामाजिक समूहों और गैर सरकारी संगठनों ने भी इस अवसर को चिह्न्ति करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए. राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, मंगलवार को राज्य भर में लगभग 5 करोड़ लोग समारोह में शामिल हुए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

