Atiq Ahmed Pakistan Connection: अतीक अहमद का पाकिस्तान कनेक्शन, ड्रोन से हथियारों की तस्करी, ISI और लश्कर से रिश्ता
गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद ने कबूल किया है कि उसके पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से सीधे संबंध हैं. यूपी पुलिस ने यह बात दाखिल चार्जशीट में कही. चार्जशीट में अतीक के हवाले से कहा गया है, मेरे पास हथियारों की कोई कमी नहीं है, क्योंकि मेरे पाकिस्तान के आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से सीधे संबंध हैं.