देश

Maharashtra: चोरों ने सोने के गहने पाने के लिए पंढरपुर श्मशान से राख चुराई

चोरों ने एक मृत महिला के दाह संस्कार के एक दिन बाद उसके सोने के आभूषण पाने के लिए उसकी राख चुरा ली. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. यह घटना पंढरपुर के सरकारी वैकुंठ श्मशान में घटी.

Maharashtra: चोरों ने सोने के गहने पाने के लिए पंढरपुर श्मशान से राख चुराई
Gold | Photo: Pixabay

सोलापुर (महाराष्ट्र), 13 अप्रैल: चोरों ने एक मृत महिला के दाह संस्कार के एक दिन बाद उसके सोने के आभूषण पाने के लिए उसकी राख चुरा ली. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. यह घटना पंढरपुर के सरकारी वैकुंठ श्मशान में घटी. इस घटना से प्रसिद्ध मंदिर शहर में सनसनी फैल गई। अधिकारियों ने कहा कि बुजुर्ग महिला रुखमाबाई देवकर का मंगलावर को निधन हो गया था. उनका वैकुंठ श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया. यह भी पढ़ें: Maharashtra: मुस्लिम होने के कारण 'मौलाना आजाद' का नाम इतिहास से मिटा रही भाजपा- NCP का आरोप

जैसा कि कुछ समुदायों में प्रथा है, दाह संस्कार से पहले मृत महिला को सोने के आभूषण पहनाए गए थे. आम तौर पर सोने की गिन्नी, मंगलसूत्र, झुमके, नोज रिग या अंगूठियों को शव से हटाया नहीं जाता. परंपरा के अनुसार, अगले दिन यानी बुधवार को शोकाकुल परिवार और रिश्तेदार अंतिम संस्कार के बाद की रस्म (राख से अस्थि चुनने) के लिए श्मशान घाट पहुंचे, तो वे यह देखकर दंग रह गए कि किसी ने सोना पाने ेके लिए चिता की जगह से पूरी राख साफ कर दी थी. इसके बाद परिजनों और अन्य लोगों ने श्मशान घाट पर धरना दिया और पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

स्थानीय मराठी मीडियाकर्मी सुनील उम्ब्रे ने कहा कि इस तरह की चोरी यहां नियमित रूप से हो रही है, लेकिन ज्यादातर शोकाकुल परिजन ऐसी घटनाओं को उजागर करने की जहमत नहीं उठाते, क्योंकि वे अंतिम संस्कार के बाद श्राद्ध की रस्मों में व्यस्त हो जाते हैं. उम्ब्रे ने आगे कहा कि मौजूदा मामले में मृत महिला का परिवार प्रभावशाली है, उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने सहित ऐसी घटनाओं का मजबूत तरीके से विरोध किया है. उन्होंने कहा कि मृत महिला के शरीर को काफी मात्रा में सोने के आभूषणों से सजाया गया था.

पुलिस को कुछ स्थानीय गिरोहों पर शक है, जो इस तरह के अंतिम संस्कारों पर नजर रखते हैं, खासकर महिलाएं के और दाह संस्कार के बाद वे सोने के गहने चुनने के लिए राख को छानते हैं और उसे भारी मुनाफे में बेचते हैं, क्योंकि सोने की मौजूदा कीमत 60,000 रुपये प्रति तोला है. कई आक्रोशित नागरिकों ने अब मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी श्मशान घाटों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).