खेल

Mexico vs South Africa FIFA World Cup 2026 Live Score Update: मेक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

फीफा विश्व कप में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका की पिछली यादगार भिड़ंत 2010 के उद्घाटन मैच में हुई थी, जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी. दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा प्रतिस्पर्धी रहे हैं और इस बार भी कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. मेक्सिको की टीम अपने घरेलू समर्थकों के सामने खेलने का फायदा उठाना चाहेगी.

Mexico vs South Africa FIFA World Cup 2026 Live Score Update: मेक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
फीफा वर्ल्ड कप 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mexico National Football Team vs South Africa National Football Team, FIFA World Cup 2026 Opening Match Live Score Update: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का बहुप्रतीक्षित आगाज आज रात मेक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीका (Mexico vs South Africa) मुकाबले के साथ होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मेक्सिको सिटी स्टेडियम (Mexico City Stadium) में खेला जा रहा हैं. भारतीय समयानुसार यह मैच आज यानी 12 जून की रात 12:30 बजे से खेला जा रहा हैं. यह मुकाबला 2010 फीफा वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच की यादें ताजा करेगा, जब दोनों टीमों के बीच खेला गया मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था. इस बार मेजबान मेक्सिको जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका भी बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. यह भी पढ़ें: FIFA World Cup Records: फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ियों की सूची, लियोनल मेसी के पास इतिहास रचने का मौका

मेक्सिको की टीम इस बार काफी संतुलित नजर आ रही है. टीम के पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है. मेक्सिको अपनी मजबूत मिडफील्ड और तेज आक्रमण के दम पर मुकाबले में दबदबा बनाने की कोशिश करेगा. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम काउंटर अटैक और तेज ट्रांजिशन गेम के लिए जानी जाती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.

मेक्सिको राष्ट्रीय फुटबॉल टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Mexico National Football Team vs South Africa National Football Team Match Scorecard)

फीफा विश्व कप में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका की पिछली यादगार भिड़ंत 2010 के उद्घाटन मैच में हुई थी, जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी. दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा प्रतिस्पर्धी रहे हैं और इस बार भी कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. मेक्सिको की टीम अपने घरेलू समर्थकों के सामने खेलने का फायदा उठाना चाहेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका अपनी गति और काउंटर अटैक के जरिए मेक्सिको को चुनौती देने की कोशिश करेगा.

नोट: मेक्सिको राष्ट्रीय फुटबॉल टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के इस मुकाबले की लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2026 12:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).