Zimbabwe vs Bangladesh, 2nd T20I Match Live Score Update: बुलावायो में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
ज़िम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 2nd T20I Match Live Scorecard Update: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 17 जुलाई को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे से खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में 32 रन की शानदार जीत दर्ज करने के बाद सिकंदर रजा (Sikandar Raza) की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे की टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरी है. वहीं तौहीद हृदोय (Towhid Hridoy) की अगुवाई वाली बांग्लादेश की टीम सीरीज बचाने के लिए जीत हासिल करना चाहेगी. ब्रायन बेनेट (Brian Bennett), सिकंदर रजा, रिचर्ड नगरावा (Richard Ngarava) और ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs Bangladesh, 2nd T20I Match Bulawayo Weather Update: बुलावायो में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? दूसरे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरी हैं. पहले मैच में मिली शानदार जीत के बाद जिम्बाब्वे पूरे आत्मविश्वास के साथ खेल रहा है, जबकि बांग्लादेश सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगा. ऐसे में बुलावायो में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Zimbabwe National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard)

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें बांग्लादेश ने 17 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि जिम्बाब्वे को 9 मुकाबलों में जीत मिली है. हालांकि मौजूदा सीरीज में जिम्बाब्वे 1-0 से आगे है और घरेलू मैदान पर उसका मनोबल काफी ऊंचा है.

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी में ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा, रयान बर्ल और क्लाइव मदांडे जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम के पास तंजीद हसन, यासिर अली, मेहदी हसन मिराज और जाकेर अली जैसे बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और गति मिलने की संभावना है. हालांकि बल्लेबाज अगर शुरुआती चुनौती का सामना कर लें तो बाद में रन बनाना आसान हो सकता है. मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है. ऐसे में यह मुकाबला बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच शानदार टक्कर वाला हो सकता है.

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे टी20 मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.