West Indies vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्स्टन में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
श्रीलंका की टीम में पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस और वानिंदु हसरंगा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में महेश तीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के लिए शिम्रोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे.
West Indies National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 1st T20I Match Live Score Update: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 12 जून को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जमैका (Jamaica) के किंग्स्टन स्थित सबीना पार्क (Sabina Park) में खेला जा रहा हैं. श्रीलंका के लिए यह सीरीज नई शुरुआत मानी जा रही है, क्योंकि चरिथ असलंका को कप्तानी से हटाने के बाद कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) को टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं. दूसरी तरफ मेजबान वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप (Shai Hope) करेंगे. टीम में शिम्रोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) की वापसी हुई है. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: IND vs AFG ODI Series 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड, वनडे में रच सकते हैं इतिहास
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ हाल ही में खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी. बारिश के कारण सीरीज के दूसरे और तीसरे वनडे मुकाबले पूरे नहीं हो सके थे. अब दोनों टीमें 12 जून से शुरू होने वाली 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में आमने-सामने होंगी. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका का पलड़ा वेस्टइंडीज पर भारी रहा है. दोनों टीमें अब तक 18 टी20 मुकाबलों में आमने-सामने आई हैं. इनमें श्रीलंका ने 10 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 8 मुकाबलों में जीत मिली है. वेस्टइंडीज की धरती पर भी श्रीलंका का प्रदर्शन संतुलित रहा है. यहां दोनों टीमों के बीच खेले गए 4 मुकाबलों में श्रीलंका ने 2 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले वेस्टइंडीज के नाम रहे हैं.
श्रीलंका की टीम में पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस और वानिंदु हसरंगा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में महेश तीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के लिए शिम्रोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे.
नोट: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2026 06:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

