West Indies vs Sri Lanka, Dream11 Prediction, 1st T20I Match: किंग्स्टन में कल वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम
श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस, वानिंदु हसरंगा और पथुम निसांका पर सभी की नजरें रहेंगी. वहीं वेस्टइंडीज के लिए शाई होप, शिमरॉन हेटमायर और अल्जारी जोसेफ अहम भूमिका निभा सकते हैं. ये खिलाड़ी अपने दम पर मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. पथुम निसांका और अल्जारी जोसेफ के बीच की टक्कर काफी दिलचस्प हो सकती है.
West Indies National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 1st T20I Match Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 12 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जमैका (Jamaica) के किंग्स्टन स्थित सबीना पार्क (Sabina Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे से खेला जाएगा. श्रीलंका के लिए यह सीरीज नई शुरुआत मानी जा रही है, क्योंकि चरिथ असलंका को कप्तानी से हटाने के बाद कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) को टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं. दूसरी तरफ मेजबान वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप (Shai Hope) करेंगे. टीम में शिम्रोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) की वापसी हुई है. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: IND vs AFG ODI Series 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड, वनडे में रच सकते हैं इतिहास
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ हाल ही में खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी. बारिश के कारण सीरीज के दूसरे और तीसरे वनडे मुकाबले पूरे नहीं हो सके थे. अब दोनों टीमें 12 जून से शुरू होने वाली 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में आमने-सामने होंगी. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका का पलड़ा वेस्टइंडीज पर भारी रहा है. दोनों टीमें अब तक 18 टी20 मुकाबलों में आमने-सामने आई हैं. इनमें श्रीलंका ने 10 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 8 मुकाबलों में जीत मिली है. वेस्टइंडीज की धरती पर भी श्रीलंका का प्रदर्शन संतुलित रहा है. यहां दोनों टीमों के बीच खेले गए 4 मुकाबलों में श्रीलंका ने 2 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले वेस्टइंडीज के नाम रहे हैं.
श्रीलंका की टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर जीत दर्ज करना चाहेगी, जबकि वेस्टइंडीज घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा. ऐसे में Dream11 फैंटेसी टीम बनाने वाले फैंस के लिए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है.
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पिच रिपोर्ट (WI vs SL Pitch Report)
सबीना पार्क की पिच संतुलित मानी जाती है. इस मैदान पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलने की संभावना रहती है. हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं माना जाता, इसलिए पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है. ऐसे में एक रोमांचक और प्रतिस्पर्धी मुकाबला देखने को मिल सकता है.
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका ड्रीम11 टीम सुझाव (WI vs SL Dream11 Team Prediction)
विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, शाई होप
बल्लेबाज: पथुम निसांका, शिमरॉन हेटमायर, चरिथ असलंका, शेरफेन रदरफोर्ड
ऑलराउंडर: वानिंदु हसरंगा, रोस्टन चेज
गेंदबाज: अल्जारी जोसेफ, महीश तीक्षणा, शमार जोसेफ
कप्तान (Captain): वानिंदु हसरंगा
उपकप्तान (Vice Captain): कुसल मेंडिस
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (WI vs SL Top Fantasy Picks)
वानिंदु हसरंगा बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं, इसलिए वह कप्तान के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. कुसल मेंडिस नई जिम्मेदारी के साथ बड़ी पारी खेल सकते हैं. शाई होप घरेलू परिस्थितियों में हमेशा खतरनाक साबित होते हैं. वहीं पथुम निसांका शानदार शुरुआत दिलाने की क्षमता रखते हैं. गेंदबाजी में अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ और महीश तीक्षणा विकेट लेने वाले प्रमुख विकल्प हो सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (WI vs SL 1st T20I Match Playing Prediction)
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड.
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महेश तीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका और नुवान तुषारा.
नोट: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2026 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

