देश

MBA Admission Fraud: MBA में दाखिले के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला गिरफ्तार

एमबीबीएस में लोगों को एडमिशन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला एक वांछित 25,000 रूपए का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है. यह कई दिनों से फरार था और गैंगस्टर एक्ट में इस पर कार्रवाई हुई थी.

MBA Admission Fraud: MBA में दाखिले के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला गिरफ्तार
गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

नोएडा, 13 अप्रैल: एमबीबीएस में लोगों को एडमिशन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला एक वांछित 25,000 रूपए का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है. यह कई दिनों से फरार था और गैंगस्टर एक्ट में इस पर कार्रवाई हुई थी. नोएडा थाना सेक्टर 63 पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत 25,000 रुपए का इनामी वांछित अभियुक्त तसकीर अहमद खान को ओखला दिल्ली के बहलोलपुर अंडर पास से गिरफ्तार किया है. यह भी पढ़ें: Delhi: गोकुलपुरी इलाके में एक बुजुर्ग दंपती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त द्वारा अपने सह अभियुक्तगण के साथ मिलकर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ो रुपए की ठगी की गयी थी. जिसमें अभियुक्त के विरूद्ध थाना सेक्टर 63 में मामला दर्ज हुआ था. जिसमें अभियुक्त ने अपनी जमानत करा ली थी. अभियुक्त व उसके साथियों के विरूद्ध थाना सेक्टर 63 में गैगेस्टर एक्ट में अपराध पंजीकृत है. अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था. अभियुक्त पर 25 हजार रूपए का ईनाम घोषित था। इसके कई साथी पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं. ये लोग एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर लोगों की काउंसलिंग कर उन्हें देश के बड़े मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठ लिया करते थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).