Madhya Pradesh: मंदसौर जिले में दलित दूल्हे की बारात पर पथराव, 6 घायल
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दलित दूल्हे की बारात को कुछ लोगों ने रोक दिया और मारपीट की. बारात पर पथराव भी किया गया, इस पथराव में छह लोग घायल हुए हैं. बाद में गुरुवार को पुलिस सुरक्षा में बारात निकाली गई.
मंदसौर, 13 अप्रैल: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दलित दूल्हे की बारात को कुछ लोगों ने रोक दिया और मारपीट की. बारात पर पथराव भी किया गया, इस पथराव में छह लोग घायल हुए हैं. बाद में गुरुवार को पुलिस सुरक्षा में बारात निकाली गई. यह घटना गरोठ थाने के पिपलिया राजा गांव की है. यहां के एक दलित परिवार के सदस्य अर्जुन मेघवाल जो सेना में हैं उसकी बुधवार की रात को बारात निकाली जा रही थी. इसी दौरान मीणा समाज के एक युवक की भी बारात निकाली जा रही थी और उन लोगों ने रास्ते में पत्थर व कांटे लगा दिए थे. इसी रास्ते से अर्जुन की बारात निकली तो उसे रोका गया, जिस पर विवाद हुआ. यह भी पढ़ें: अतीक अहमद के बेटे के एंकाउटर पर भड़के ओवैसी, बोले- क्या जुनैद और नसीर को मारने वालों का भी करोगे एनकाउंटर
बाद में कुछ लोगों ने अर्जुन के घर पहुंच कर मारपीट और तोड़फोड़ की, साथ ही पथराव भी किया. मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पत्थर चलाए, जिससे पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हुआ. इस पथराव और मारपीट में छह लोग घायल हुए हैं पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अर्जुन मेघवाल की बुधवार की रात को तो बारात नहीं निकल पाई मगर गुरुवार को पुलिस सुरक्षा में बारात निकली और सभी लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए. अर्जुन की शादी गरोठ थाने के ही लाखा खेड़ी गांव में हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2023 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

