Sachin Tendulkar 50th Birthday: सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर के सलाह ने उन्हें जीवन भर के लिए बना दिया स्टार, पढ़े उनके शुरुआती दिन की कहानी
अजीत तेंदुलकर, रमाकांत आचरेकर, उनके शुरूआती दिनों में घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके कोच, उनकी पत्नी अंजलि और दोस्तों जैसे कई लोग रहे हैं, जिन्होंने सचिन की इस शानदार यात्रा से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अक्टूबर 2013 में वानखेड़े स्टेडियम में अपने अंतिम टेस्ट के बाद सचिन ने अपने भाषण में उन सभी को याद किया था. वह उन्हें हमेशा उस भूमिका के लिए याद रखेंगे, जो उन्होंने उन्हें क्रिकेट का भगवान बनाने में निभाई थी.