Chhattisgarh Horror: रेत कारोबार की रंजिश में BJP नेता को SUV समेत जिंदा जलाया, 3 लोगों की दर्दनाक मौत (Watch Video)
पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने भरत सिंह की टोयोटा फॉर्च्यूनर का रास्ता रोकने के लिए सामने एक टिपर ट्रक खड़ा कर दिया. इसके बाद वाहन को दोनों ओर से घेर लिया गया ताकि उसमें सवार लोग बाहर न निकल सकें. बताया जा रहा है कि इसके बाद वाहन में आग लगा दी गई. आग की चपेट में आने से 60 वर्षीय भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.
BJP Leader Burnt Alive In SUV: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर चल रहे विवाद ने भयावह रूप ले लिया. जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के नौगईन गांव में भाजपा नेता और पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की मौत हो गई. आरोप है कि हमलावरों ने उनकी एसयूवी को घेरकर आग लगा दी, जिससे भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य रिश्तेदारों ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस घटना ने पूरे प्रदेश में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. Meerut Viral Video: मेरठ में खौफनाक वारदात; शादी के रास्ते में रोड़ा बना तो HDFC बैंक मैनेजर ने प्रेमिका के 7 साल के बेटे को गंगनहर में फेंका, CCTV से खुला राज
SUV को घेरकर किया गया हमला
पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने भरत सिंह की टोयोटा फॉर्च्यूनर का रास्ता रोकने के लिए सामने एक टिपर ट्रक खड़ा कर दिया. इसके बाद वाहन को दोनों ओर से घेर लिया गया ताकि उसमें सवार लोग बाहर न निकल सकें. बताया जा रहा है कि इसके बाद वाहन में आग लगा दी गई. आग की चपेट में आने से 60 वर्षीय भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.
तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
घटना में भरत सिंह के अलावा उनके रिश्तेदार नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र प्रताप सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए थे. दोनों ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं एक अन्य घायल व्यक्ति का इलाज बिलासपुर के अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
रेत खनन कारोबार को लेकर पुरानी रंजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हमला रेत खनन और परिवहन कारोबार को लेकर लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी का परिणाम हो सकता है. बताया जा रहा है कि भरत सिंह के परिवार और त्रिपाठी परिवार के बीच कई महीनों से तनाव की स्थिति बनी हुई थी. इसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया.
9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. अब तक जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें: अक्षत त्रिपाठी विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मन्नू त्रिपाठी शामिल हैं. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
राजनीतिक विवाद भी तेज
घटना के बाद राज्य की राजनीति भी गरमा गई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक भाजपा नेता और आरोपियों के परिवार के कुछ सदस्य भी भाजपा से जुड़े रहे हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में अवैध रेत माफिया सक्रिय हैं और उनके संरक्षण के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं.
वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, चाहे उनका राजनीतिक संबंध किसी भी दल से क्यों न हो.
CBI जांच की मांग
मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. उनका आरोप है कि यह एक सुनियोजित साजिश थी और हमले की पहले से तैयारी की गई थी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2026 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

