देश

Kedarnath Dham: बर्फबारी की दुश्वारियों के बीच 25 को खोले जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट

ग्यारहवें ज्योतिलिर्ंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे. इसके लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा निरंतर जानकारी ली जा रही है.

Kedarnath Dham: बर्फबारी की दुश्वारियों के बीच 25 को खोले जाएंगे केदारनाथ धाम के कपाट
केदारनाथ धाम (Photo: ANI)

केदारनाथ, 22 अप्रैल: ग्यारहवें ज्योतिलिर्ंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे. इसके लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा निरंतर जानकारी ली जा रही है. आज केदारनाथ धाम में मौसम साफ है. जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सभी विभाग अपनी- अपनी तैयारियो एवं व्यवस्थाओं को पूरा करने में लगे है. यह भी पढ़ें: CM Dhami On Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, इस बार यात्रा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी

अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया है कि, केदारनाथ धाम परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है. इसके साथ ही केदारनाथ धाम में बर्फ हटाने का कार्य भी त्वरित गति से किया जा रहा है.

सुलभ इंटरनेशनल द्वारा बनाए गए शौचालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है. इसके साथ ही पेयजल विभागों द्वारा क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक किया जा रहा है. विद्युत विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया जा रहा है. जीएमवीएन द्वारा बनाई जा रही टेंट कॉलोनी से बर्फ हटाने का कार्य करते हुए टेंट लगाने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है. सभी विभाग अपनी अपनी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को दुरस्त करने लगे हुए है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).