MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि, इस सप्ताह जारी रहेगी बरसात
मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम 5.30 बजे तक खजुराहो में सर्वाधिक 44.4 मिमी बारिश हुई, जबकि भोपाल में 35.1 मिमी बारिश दर्ज की गई.