Turmeric Milk: दादी का नुस्खा हल्दी-दूध, जिसे साइंस ने भी माना सुपर ड्रिंक, जानिए चमत्कारी फायदे
भारत में अगर कोई ऐसा मसाला है, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ औषधि का भी काम करता है, तो वह है हल्दी. जब हल्दी को दूध के साथ मिलाकर पिया जाता है, तो यह सिर्फ एक साधारण पेय नहीं बल्कि प्राकृतिक औषधि बन जाता है. पहले के समय में दादी-नानी चोट लगने, सर्दी-जुकाम या शरीर में कमजोरी होने पर हमेशा हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देती थीं.